Sunday, May 5, 2019

अब ये क्या रिजल्ट है...

अब ये क्या रिजल्ट है...😐
      #रिजल्ट तो हमारे जमाने मे आते थे, जब पूरे बोर्ड का रिजल्ट 18 ℅ हो, और उसमें भी आप ने वैतरणी तर ली हो  (डिवीजन मायने नहीं, परसेंटेज कौन पूछे) तो पूरे कुनबे का सीना चौड़ा हो जाता था। 🤩

#दसवीं का बोर्ड...बचपन से ही इसके नाम से ऐसा डराया जाता था कि आधे तो वहां पहुंचने तक ही पढ़ाई से सन्यास ले लेते थे। 😌 जो हिम्मत करके पहुंचते ,उनकी हिम्मत गुरुजन और परिजन पूरे साल ये कहकर बढ़ाते,"अब पता चलेगा बेटा, कितने होशियार हो, नवीं तक तो गधे भी पास हो जाते हैं" !!😛

रही-सही कसर हाईस्कूल में पंच वर्षीय योजना बना चुके साथी पूरी कर देते..." भाई, खाली पढ़ने से कुछ नहीं होगा, इसे पास करना हर किसी के लक में नहीं होता, हमें ही देख लो... 🤩
  और फिर , जब रिजल्ट का दिन आता। #ऑनलाइन का जमाना तो था नहीं,सो एक दिन पहले ही शहर के दो- तीन हीरो (ये अक्सर दो पंच वर्षीय योजना वाले होते थे) अपनी हीरो स्प्लेंडर या यामहा में #बरेली चले जाते। फिर आधी रात को आवाज सुनाई देती..."रिजल्ट-रिजल्ट"😣

     पूरा का पूरा मुहल्ला उन पर टूट पड़ता। रिजल्ट वाले #अखबार को कमर में खोंसकर उनमे से एक किसी ऊंची जगह पर चढ़ जाता। फिर वहीं से नम्बर पूछा जाता और रिजल्ट सुनाया जाता...पांच हजार एक सौ तिरासी ...फेल, चौरासी..फेल, पिचासी..फेल, छियासी..सप्लीमेंट्री !!
   कोई मुरव्वत नही..पूरे मुहल्ले के सामने बेइज्जती।😮

    रिजल्ट दिखाने की फीस भी डिवीजन से तय होती थी,लेकिन फेल होने वालों के लिए ये सेवा पूर्णतया निशुल्क होती।(इस तरह हमने कई साल अपने घर वालों के पैसे बचाए )😥
     जो पास हो जाता, उसे ऊपर जाकर अपना नम्बर देखने की अनुमति होती। टोर्च की लाइट में प्रवेश-पत्र से मिलाकर नम्बर पक्का किया जाता, और फिर 10, 20 या 50 रुपये का पेमेंट कर पिता-पुत्र एवरेस्ट शिखर आरोहण करने के  से गर्व के साथ नीचे उतरते।😜

जिनका नम्बर अखबार में नही होता उनके परिजन अपने बच्चे को कुछ ऐसे ढांढस बंधाते... अरे, कुम्भ का मेला जो क्या है, जो बारह साल में आएगा, अगले साल फिर दे देना एग्जाम...
      पूरे मोहल्ले में रतजगा होता।चाय के दौर के साथ  चर्चाएं चलती, अरे ... फलाने के लड़के ने तो पहली बार मे ही ...😝

  #यू पी बोर्ड हाई स्कूल इंटर, सी बी एस ई इंटर परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्र छात्राओं को दिल से बधाई, सी बी एस ई हाई स्कूल वालों को अग्रिम बधाई, लेकिन सच मे , रिजल्ट तो हमारे जमाने मे ही आता था।🥳

*SOLUTION DESK - for All EXAM'S*

कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थी हो या रिसर्च स्कॉलर, कंपीटिटिव एग्जाम के साथ सच्चाई के मुतलाशी

*☝🏻परामर्श (Couselling) के लिए मिले य काल करें☝🏻*

*ऐसे विद्यार्थी student जो एग्जाम, पढ़ाई की वजह से बहुत तनावग्रस्त🥺 हैं, परेशान हैं, हताश हैं, 😧और किन्ही वजहों से पढ़ाई में ध्यान😣 नहीं लगा पा रहे हैं, एग्जाम से ज़्यादा रिजल्ट का डर 😢  के कारण पढने पर भी कुछ याद नहीं हो पा रहा है एकाग्रचित्त नहीं हो पा रहे हैं; तो वे परामर्श (काउंसलिंग)   हेतु बेझिझक, बेहिचक संपर्क कर परामर्श प्राप्त करें।*

  *कैरियर अवेयरनेस टीम  में हमारे काउंसलर से 9838658933 पर शाम 6.30 से 8.30 तक सम्पर्क करें*

नीचे दी गई दुआएं या कोई एक दुआ पढ़ते रहैं (मिनजानिब *खानकाहे सुफ़्फ़ा*)

*1- وَ تَوَکَّلۡ عَلَی الۡحَیِّ الَّذِیۡ لَا یَمُوۡتُ وَ سَبِّحۡ بِحَمۡدِہٖ ؕ وَ کَفٰی بِہٖ بِذُنُوۡبِ عِبَادِہٖ خَبِیۡرَا ﴿۵۸﴾ۚ ۛ ۙ*

*2- رَّبِّ زِدْنِى عِلْمًا*“

👆🏻 इस मैसज को सभी ग्रुप और कॉन्टेक्ट्स में भेजें ।

*कैरियर गाइडेन्स और मोटिवेशन के लिए मिलें*

Coordinator
*Career awareness team*

Wednesday, February 6, 2019

😢 *खराब दौर An Exam* 😨

♻ *एक नजरिया New Angle :Prospective n Mindset-23*♻

*जीवन में जब भी हम खराब दौर से गुजरते हैं... तब मन में यह विचार जरूर आता है कि,*

 *ईश्वर/अल्लाह मेरी परेशानी देख रहा है।*

 *तो हमारे दुःख कम क्यों नहीं करता / खत्म क्यों नहीं करता।*


*एक बात हम भूल जाते हैं ...जब Exam/परीक्षा चल रही होती है, तब शिक्षक मौन रहता है !!*

🔜🔙

नोट- *जीवन के उतार चढ़ाव, नियति और नियति के पैटर्न को और ज़्यादा बेहतर समझने के लिए मिलें*

                ✳ -24-✳
📳Friday - 09 March-2018📳
📞 *9838658933*  को अपने कानटेक्ट लिस्ट मे सेव करे
📩और हमे मैसेज करे *‘‘हाॅ मै हॅॅू ड्रीम चेजर’’*
💾plz save our  no n send message
*📩"Yes I am a dream chaser"*
™zainul.abdin.initiative
©messagenmindset.blogspot.com
®19career@india.com
🐤twitter.com/19_career

Wednesday, November 29, 2017

🕯 *चिराग़*
🙈 *DEEN aur AAKHIRAT-27*
🙉 Thursday Nov 30 2017
🙈Part-Twenty Seven  🙉🙊

*जब चिराग़ इंसान के आगे होता है*

*तो इंसान का साया उसके पीछे होता है ,*

*अगर इंसान चिराग़ की तरफ पीठ कर ले तो साया उसके आगे हो जाता है...*

*दीन चिराग़ है तो दुनिया एक साया..*

*दीन को आगे रखेंगे तो दुनिया आपके पीछे भागेगी ,*

 *अगर दीन को पीछे रखेंगे तो दुनिया आगे भागेगी*

*और आप उसके पीछे दौड़ लगाते नज़र आयेंगे.।*

✊✊✊ *इंशाअल्लाह  फिर मिलेंगे* ✊✊✊
🌿 कैरियर गाईडेन्स मोटिवेशनल मैटर के लिये हमसे जुड़े रहें
🌿 हमारी दीनी पोस्ट अपने नम्बर पर हासिल करने के लिये 98386-58933 पर *"Universal Leader-Protector of Humanity(PBUH)"* भेंजें
⚙जैनुल आब्दीन इनीशियेटिव
⚙zainul.abdin.initiative
☎9838658933 
📩ईमेल e.mail--19career@india.com
🕷🌐 messagesnmindset.blogspot.com

Sunday, August 6, 2017

इस्लाम धर्म : Deeney Islam

✯```इस्लाम धर्म```✯

*इस्लाम कहता है कि हमें एक ईश्वर को पुजना चाहिए जो हम सबका मालिक हैं। जिसका कोई रंग हैं ना कोई रूप हैं। जिसे किसी ने नहीं बनाया पर उसने हर चीज़ को बनाया।*

👉– इस्लाम कहता है कि तुम्हारी मेहनत की कमाई से 2.5% गरीबों को देना हर हालत में जरूरी हैं।

👉-इस्लाम कहता है कि तुम लोगों की मदद करोगे तो खुदा तुम्हारी मदद करेगा। और जो कुछ भी तुम अपने लिए चाहते हो वही सबके लिए भी चाहो तो ही एक सच्चे मुसलमान बन सकते हो।

👉– इस्लाम कहता है कि तुम एक महीने तक सुबह से शाम भूखे और प्यासे रहो ताकि तुम्हें एहसास हो सकें कि भूख और प्यास क्या होती हैं।

👉-इस्लाम कहता है कि तुम्हारे घर बेटी पैदा हो तो दुखी मत होना क्योंकि बेटियाँ तो खुदा की रहमत (इनाम) हैं और जो व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई से अपनी बेटी की परवरिश करें और उसकी अच्छे घर में शादी कराएँ तो वो जन्नत (स्वर्ग) में जायेगा।

👉– इस्लाम कहता है कि सबसे अच्छा आदमी वो हैं जो औरतों के साथ सबसे अच्छा सुलूक करता हैं।

👉– इस्लाम कहता है कि विधवाएं मनहूस नहीं होती इन्हें भी एक बेहतर जीवन जीने का पूरा अधिकार है। इसलिए विधवाओ और उनके बच्चों को अपनाओ।

👉– इस्लाम कहता है कि ऐ मुसलमानों जब नमाज पढ़ो तो एक दूसरे से कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहो क्योंकि तुम सब आपस मे बराबर हो तुम में से कोई छोटा या बड़ा नहीं हैं।

👉– इस्लाम कहता है कि ऐ मुसलमानों अपने पड़ोसियों से अच्छा बर्ताव करो चाहे तुम उन्हें जानते हो या न जानते हो। और खुद खाने से पहले अपने पड़ोसी को खाना खिलाओ।

👉– इस्लाम कहता है कि शराब और जुआ सारी बुराइयों की जड़ है। इनसे अपने आप को दूर रखे।

👉– इस्लाम कहता है कि मजदूर का पसीना सूखने से पहले पहले उसकी मजदूरी दे दो और कभी किसी गरीब और अनाथ की बददुआ न लेना नहीं तो बरबाद हो जाओगे।

👉– इस्लाम कहता है कि अपने आप को जलन (ईर्ष्या) से दूर रखो क्योंकि ये तुम्हारे (नेकियों) अच्छे कामों को ऐसे बरबाद कर देती हैं जैसे दीमक लकड़ी को।

👉– इस्लाम कहता है कि सबसे बड़ा जिहाद ये है कि कोई व्यक्ति अपनी इच्छाओं को मारे और अपने आप से लड़े।

👉– इस्लाम कहता है कि अगर खुश रहना चाहते हो तो किसी अमीर को मत देखो बल्कि गरीब को देखो तो खुश रहोगे। और लोगों से अच्छा बर्ताव करना सबसे बड़ा पुण्य का काम हैं।

👉-इस्लाम कहता है कि हमेशा नैतिकता और सच्चाई के रास्ते पर चलो। बोलों तो सच बोलों, वादा करो तो निभाओ और कभी किसी का दिल मत दुखाओ।

👉– इस्लाम कहता है कि सबसे बुरी दावत वह हैं जिसमें अमीरों को तो बुलाया जाता हैं, परन्तु गरीबों को नहीं बुलाया जाता हैं।

👉– पानी को ज़रूरत तक ही इस्तेमाल (उपयोग) करना और बिना वजह पानी का दुरूपयोग करना गुनाह (पाप)

👉– रास्ते में अगर कोई तक़लीफ़ देने वाली वस्तु (पत्थर,कील) होतो उसे किनारे करना जिससे दुसरो को पीड़ा न हो।

👉– इस्लाम कहता है कि अन्जान महिलाओ पर नज़र पड़े तो आँखें नीची कर लो क्योंकी गैर महिलाओ को बुरी नजर से देखना गुनाह(पाप) है।

*कुरान सिर्फ मुसलमान की धार्मिक किताब नही है। कुरान तो हिन्दुस्तान ही नही दुनिया के हर इंसान के लिए हर समाज के लिए सही रास्ते पे चलने का और एक बेहतरीन जिंदगी जीने का रास्ता है।। हर इंसान को कुरान पढ़ना चाहिए ओर उसे समझना चाहिए….अब तुम्हारा भि हक बनता हे कमसे कम एक आदमी को तो फारवर्ड कर हि दे भाई इन्सानियत के नाते*,,,,,,

कहानी रफ़ कॉपी की Story of Ruff Copy

📔कहानी रफ़ कॉपी की📔
.............................................
👥जब हम पढ़ते थे तो हर subject की कॉपी अलग थी।
लेकिन एक ऐसी कॉपी📖 थी जो हर subject को संभालती थी।
उसे हम कहते थे "रफ़ कॉपी"📔

यूँ तो रफ़ कॉपी📔 का मतलब खुरदुरा होता है।
लेकिन ये हमारे लिए बहुत ही मुलायम थी..

क्योकि...
1) उसके कवर पर हमारा कोई पसंदीदा चित्र होता था।😛😛
2) उसके पहले पन्ने पर डिजाइन में लिखा हुआ हमारा नाम।😊😊
3) शानदार राइटिंग में लिखा हुआ पहला पेज।😁😁
4) बीच में लिखते तो हिंदी थे पर लगता था जैसे कई भाषाओं का मिश्रण हो।😜😜
5) अपना लिखा खुद नही समझ पाते थे।😂😂

रफ़ कॉपी📔 में हमारी बहुत सी यादें छुपी होती थी🙇🏻
वो अनकहा प्रेम...💑
वो अंजना सा गुस्सा ...😲
बेमतलब के दर्द...🙁
कुछ उदासी🙇🏻 छुपी होती थी...

हमारे रफ़ कॉपी📔 में कुछ ऐसे code words लिखते थे✍🏼
जो सिर्फ और सिर्फ हम ही समझ सकते थे😂😂

उसके आखिरी पन्नों पर वो राजा, मंत्री, चोर, सिपाही का स्कोर बोर्ड📋
वो दिल💞छू जाने वाली शायरी।
कुछ ऐसे नाम जिन्हें हम मिटने की सोच🤔 भी नहीं सकते थे।

मतलब हमारे बैग🎒में कुछ हो न हो रफ़ कॉपी जरूर रहती थी।

लेकिन अब वो दिन काफी दूर चले गए😥
रफ़ कॉपी📔 हमसे दूर चली गयी😥

शायद पड़ी होगी घर🏠के किसी कोने में...
मेरी यादों को छुपाये हुए..🙁
सबकी नज़रों👀 से बचाये हुए..😥

न जाने कहाँ होंगे वो दोस्त👥
न जाने कहाँ होंगी वो यादें🙁

🤔सोचता हूँ...
जब चार दिन बचेंगे ज़िन्दगी के😓
तब खोलूंगा वो रफ़ कॉपी📔
"देखूंगा चश्मे👓 में छिपे आँखों  से😰"
"पलटूंगा कपकपाती हाथों से😓"
"पढूंगा थरथराती होठों से🙁

क्योंकि अभी तो...
"जो 👀नज़रों-नज़रों👀 से होती थी, वो अल्फ़ाज़ अधूरी है"
"जो दोस्तों 👬 के साथ बिताए, वो याद अधूरी है"
"👲🏻बचपन में जैसे जीता था, वो अंदाज अधूरी है"
"अभी उस रफ़ कॉपी 📔में कई code words, कई सवाल हैं यारों..
जिनकी अभी हिसाब 📝 अधूरी है।"🙇🏻
............................................

अगर आपको भी याद है वो बचपन तो शेयर जरूर करें📲...
🖍🖌🖌✒🖋🖊🖍🖍✏✏✏✏✏✏✏✏

Monday, December 19, 2016

🕶नकारात्मक विचार :Negative Thoughts

🕶नकारात्मक विचार 

♻ एक नजरिया New Angle :Prospective n Mindset-13♻ 

🛥"पूरे समुंद्र का पानी भी एक जहाज को नहीं डुबा सकता, 
      जब तक पानी को जहाज अन्दर न आने दे

⛵इसी तरह दुनिया का कोई भी नकारात्मक विचार आपको नीचे नहीं गिरा सकता, 

⛵जब तक आप उसे अपने
     अंदर आने की अनुमति न दें।"

🛩"अंदाज़ कुछ अलग हैं मेरे सोचने का,,

🚊सब को मंजिल का शौक है और मुझे रास्तों का...

🚥ये दुनिया इसलिए बुरी नही के यहाँ बुरे लोग ज्यादा है।

🌋बल्कि इसलिए बुरी है कि यहाँ .....

 🔜🔙 
                ✳ -1.3- ✳
📳Tuesday -Dec 21 -2016📳
📞 9838658933  को अपने कानटेक्ट लिस्ट मे सेव करे
📩और हमे मैसेज करे ‘‘हाॅ मै हॅॅू ड्रीम चेजर’’ 
💾plz save our  no n send message
📩"yes I m a dream chaser"
™zainul.abdin.initiative
©messagenmindset.blogspot.com
®19career@india.com

Friday, September 2, 2016

😇 सिर्फ जरा से गौर कर लें 😨

♻ एक नजरिया New Angle :Prospective n Mindset-12♻

🤗घ्यान से सोचें🤗

"ये दुनिया किस तरह की होती , अगर इसमें सब लोग मेरी तरह ही व्यहवार करते"

🤗घ्यान से सोचें🤗

 🔜🔙
                ✳ -12- ✳
📳Friday -Sep 02 -2016📳
📞 9838658933  को अपने कानटेक्ट लिस्ट मे सेव करे
📩और हमे मैसेज करे ‘‘हाॅ मै हॅॅू ड्रीम चेजर’’
💾plz save our  no n send message
📩"yes I m a dream chaser"
™zainul.abdin.initiative
©messagenmindset.blogspot.com
®19career@india.com